Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अमेरिका के इस रूख से लग सकता है ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया को झटका

अमेरिका: ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ किए गए पनडुब्बी सौदे की अमेरिका ने समीक्षा शुरू कर दी है। अमेरिका ने कहा है कि यह सुरक्षा समझौता उसके “अमेरिका फर्स्ट” एजेंडे के अनुसार होना चाहिए। इस त्रिपक्षीय समझौते को चीन की बढ़ती शक्ति के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से अपनी पहली परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी मिलेगी।

Britain and Australia may get a shock due to this attitude of America

ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने पिछले वर्ष अपनी समीक्षा की थी। दोनों देशों ने अमेरिकी जांच को सामान्य मानते हुए कहा है कि नए प्रशासन का सौदे का पुनर्मूल्यांकन करना स्वाभाविक है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका ऑस्ट्रेलिया पर अपना सैन्य खर्च जीडीपी के दो प्रतिशत से बढ़ाकर साढ़े तीन प्रतिशत करने का दबाव बनाए हुए है।

अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने इस बात का वि*रोध किया है। करीब 176 बिलियन पाउंड के इस समझौते पर साल 2021 में हस्ताक्षर किए गए थे। उस समय तीनों देशों के अलग-अलग नेता इसमें शामिल थे। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि विभाग ऑकस की समीक्षा कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पिछले प्रशासन में किया गया यह सौदा ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे के अनुसार है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !