अहमदाबाद: अहमदाबाद विमान हा*दसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि जब हा*दसा हुआ तो उस समय कैसा मंजर था। समाचार एजेंसी पीटीआई से एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घर में बैठा था, एकदम से आवाज आई। भूकंप जैसा लगा। एकदम धुआं-धुआं था। मालूम नहीं था कि प्लेन क्रैश हुआ है। फिर यहां पर आए तब मालूम चला। यहां आए तो देखा कि प्लेन क्रैश हुआ और बहुत सारी बॉडी पड़ी हैं। वहीं, बीजेपी की विधायक दर्शना वघेला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं यहीं मेरे ऑफिस में बैठी थी।
धमा*का हुआ। मैं वहां गई तो देखा कि विमान क्रैश हुआ है। बहुत धुआं था। डॉक्टर्स के फ़्लैट को काफी नुकसान हुआ है। उसमें से कितने डॉक्टरों को हमने लोकल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निकाला है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विमान टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ है। ये विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान दोपहार 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से रवाना हुआ था, जिसमें 242 यात्री और क्रू मेंबर्स थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
