Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अहमदाबाद विमान हा*दसा : बेटे को बचाने के प्रयास में झुलसी मां

अहमदाबाद: अस्पताल में जहां मृ*तकों और घायलों को लाया गया है, वहां हमें बहुत ही हृदय विदारक कहानियां लगातार सुनने को मिल रही हैं। अस्पताल में हमने 15 साल के लड़के आकाश की मौ*त के बारे में सुना है, जो उस इमारत में रहता था, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वह यहां के एक कैफेटेरिया में काम करता था।
Ahmedabad plane crash Mother gets burnt while trying to save her son
कैफेटेरिया में ही उसकी मां सीता बेन भी काम करती थी, इस दुर्घटना के दौरान जब वह उसे बचाने के लिए अंदर गई तो गंभीर रूप से जल गईं और अब उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमने आकाश के बड़े भाई कल्पेश से मुलाकात की जो बहुत ही दुखी थे। वह अपने छोटे भाई और मां की तस्वीर को देखकर बेसुध होकर रो रहे थे। दुर्घटना स्थल के पास मौजूद आकाश के पिता ने बताया कि उन्होंने जोरदार ध*माका सुना लेकिन जब तक वह वहां पर पहुंचें, हर जगह से धुआं ही धुआं ​निकल रहा था।
 उनकी पत्नी को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था और फिर उन्हें जानकारी मिली कि उनका बेटा नहीं बच पाया। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विमान टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ है। ये विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान दोपहार 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से रवाना हुआ था, जिसमें 242 यात्री और क्रू मेंबर्स थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !