कोटा: कोटा जिले के कैथून क्षेत्र में करंट लगने से 21 भैंसों की मौ*त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रात को 11 केवी बिजली का तार टूटने की वजह से करंट फैला है। वहां खड़ी भैंस करंट की चपेट में आ गई। सुबह देखा तो भैंसे मृ*त अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी है।
यह घटना मवासा-ढाणी माल की है। भैंस मालिक रामदयाल ने बताया कि हा*दसे में उसकी 19 भैंसों की मौ*त हुई है। जबकि दो भैंसे अन्य लोगों की है। रात को बारिश के साथ हवा चल रही थी। ढाणी की माल में बिजली के पोल पर लगा तार पहले से ढीला था। हवा चलते ही बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। करंट फैलने से वहां से गुजर रही 21 भैंसे करंट की चपेट में आ गई। 5 लीटर दूध देने वाली भैंस 80 से 90 हजार की आती है। करीब 16 लाख का नुकसान हुआ है।