अहमदाबाद: अहमदाबाद विमान हा*दसे में मा*रे गए लोगों का डीएनए सैंपलों का मिलान अभी भी जारी है। कुछ सैंपलों का मिलान होने के बाद श*व परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने मंगलवार को बताया कि शाम 5:45 बजे तक कुल 163 डीएनए नमूनों का मिलान किया गया, जिसमें 124 मृ*तकों के श*व उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। उनका कहना है कि जैसे-जैसे रिपोर्टें आएंगी, ये आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के दिन सिविल अस्पताल में 71 घायलों को भर्ती कराया गया था। उनमें से 42 को छुट्टी दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भर्ती होने के बाद दो लोगों की मौ*त हुई थी। अहमदाबाद हवाई अड्डे से 12 जून 2025 को दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ा एयर इंडिया का विमान एक मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया था।
इस बोइंग ड्रीमलाइनर एयरक्राफ़्ट में मौजूद 242 में से 241 लोगों की मौ*त हो गई। सिर्फ एक शख़्स चमत्कारिक रूप से बच गया। इस हा*दसे में जमीन पर विमान की चपेट में भी कुछ लोग आए और कुल मिलाकर कम से कम 270 लोगों की मौ*तें हुई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
