Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नीमराना में राजस्थान गैस के एलएनजी स्टेशन के लिए हुआ भूमि पूजन

56 किलोलीटर भण्डारण क्षमता के बनेंगे दो स्टोरेज टेंक

जयपुर: राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के पहले लिक्विफाईड नेचुरल गैस एलएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए गैल इण्डिया के कार्यकारी निदेशक कपिल जैन, मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता और प्रबंध निदेशक आरएसजीएल रणवीर सिंह ने नीमराना में बुधवार को भूमि पूजन किया। राज्य में एलएनजी प्लांट लगने से एलएनजी वाहनों की भविष्य की ईंधन मांग को राज्य से ही पूरा किया जा सकेगा। इस रुट से आने वाले माल वाहनों और माइं​निग सेक्टर के वाहनों की ईंधन की जरुरत इस एलएनजी ईंधन से भी हो सकेगी।

 

Bhoomi Pujan for Rajasthan Gas LNG station in Neemrana

 

 

 

आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नीमराना रीको एरिया में बुधवार को भूमि पूजन किये गये परिसर में 56 किलो लीटर भण्डारण क्षमता के दो स्टोरेज टेंक के साथ ही एलएनजी उपलब्ध कराने के लिए डिस्पेंसर लगाये जाएंगे। इस पर लगभग 15 करोड़ रु. की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि इससे डीजल के स्थान पर इको फ्रेंडली ईंधन की उपलब्धता के साथ ही सस्ता ईंधन उपलब्ध हो सकेगा। लंबी दूरी के वाहनों के लिए लिक्विफाईड नेचुरल गैस सस्ती होने के साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगी।

 

 

 

रणवीर सिंह ने बताया कि आरपीसीएल और गैल गैस के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस द्वारा एलएनजी स्टेशन की स्थापना अग्रणी कदम है। इस समय राजस्थान स्टेट गैस द्वारा नीमराना, कूकस पर सीएनजी स्टेशनों के संचालन के साथ ही कोटा में सीएनजी और डीपीएनजी की संरचनात्मक सुविधा के विस्तार और वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर रीको के स्थानीय प्रभारी राहुल भट्ट, कृष्ण गोपाल कौशिक, गैल के महाप्रबंधक के जे सिंह, मनीष गोयल, प्रवीण कुमार, आरएसजीएल के डीजीएम विवेक रंजन, अतुल कुमार शुक्ला के साथ ही ईश्वर गोयल, सहित गैल, आरएसजीएल व रीको के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !