Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

 बीजेपी और आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चे अंग्रेजी सीखें: राहुल गांधी

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह के अंग्रेजी भाषा को लेकर दिए गए बयान के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत हर रोज कहते हैं, भईया अंग्रेजी नहीं बोलनी चाहिए। फिर आप आरएसएस के बच्चों को देखो, बीजेपी के लोगों के बच्चों को देखो और मंत्रियों के बच्चों को देखो। सब इंग्लैंड जा रहे हैं पढ़ने।

BJP and RSS don't want poor children to learn English Rahul Gandhi

उन्होंने कहा, “आखिर ये हो क्या रहा है?” राहुल गांधी ने कहा कि भईया अंग्रेजी हथि*यार है। अंग्रेजी आप सीख गए, तो आप कहीं भी घुस जाओ। अंग्रेजी आप सीख गए तो आप अमेरिका जाओगे, जापान चले जाओगे। कहीं भी जा सकते हो। किसी भी कंपनी में काम कर सकते हो। राहुल गांधी ने कहा कि वो कहते हैं कि अंग्रेजी नहीं पढ़नी चाहिए, क्यों नहीं पढ़नी चाहिए? क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि आप लोग बड़े बोर्ड रूम्स में घुसो। वो नहीं चाहते हैं कि आप लोगों को करोड़ रुपए की नौकरी मिले।

उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि ये नौकरियां हमारी रहें। हम इंग्लिश स्कूल में जाएं। हमारा ठेका लगा रहे। एससी के बच्चे एससी हॉस्टल में जाएं। वो अंग्रेजी न सीखें, कुछ न करें। वो चाहते हैं कि दरवाजा आपके लिए बंद रहे, मगर अंग्रेजी आपका सबसे बड़ा ह*थियार है क्योंकि अंग्रेजी आपको कहीं भी पहुंचा देगी।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा था कि मेरी बात ध्यान से सुनना, इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी। ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं है। मैं मानता हूं कि हमारे देश की भाषाएं हमारी संस्कृति का गहना हैं। हमारे देश की भाषाओं के बगैर हम भारतीय ही नहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने वीडियो जारी करने साथ ही एक्स पर इसके जवाब में अमित शाह के नाम लिए बिना कहा कि अंग्रेजी बाँध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है।

अंग्रेज़ी ज़ंजीर नहीं-ज़ंजीरें तोड़ने का औजार है। बीजेपी और आरएसएस नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे- क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें। आज की दुनिया में, अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी आपकी मातृभाषा – क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है – और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !