नई दिल्ली: ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से बात की है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और हालिया तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि हमने तनाव को तुरंत कम करने, संवाद और कूटनीति को आगे का रास्ता बनाने और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने की अपील दोहराई है। अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के फ़ोर्दो, नतांज़ और इस्फ़हान के परमाणु ठिकानों पर ह*मले किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
