थाईलैंड: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को संवैधानिक न्यायालय ने निलंबित कर दिया है। पूर्व कंबोडियाई नेता हुन सेन के साथ लीक हुई टेलीफ़ोन वार्ता के बाद शिनवात्रा पर इस्तीफा देने का दबाव था। इस टेलीफ़ोन लीक में पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने थाई सैन्य कमांडर की आलोचना करते हुए हुन सेन को “चाचा” कहा था।
इसके बाद प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के खिलाफ गुस्सा भ*ड़क उठा था और उन्हें बर्ख़ास्त करने के लिए अदालत में एक याचिका दायर की गई थी। अदालत इस पर अभी विचार कर रही है। वहीं दो सप्ताह पहले ही उनके सहयोगियों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इसके कारण सत्तारूढ़ गठबंधन पहले से ही अल्प मत में आ गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
