Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

टेक्सास में आई बाढ़ से अब तक 15 बच्चों समेत 51 की मौ*त

अमेरिका: अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ में 51 लोगों की मौ*त हो गई है। इनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। टेक्सास प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में बचावकर्मियों को तैनात किया है। टेक्सास का केर काउंटी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बाढ़ में इस क्षेत्र से 43 लोग मा*रे गए हैं और ग्वाडालूप नदी के किनारे स्थित ईसाई युवा शिविर से 27 लड़कियां लापता हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बीबीसी के रेडियो 4 पीएम कार्यक्रम में बताया कि लापता 27 लड़कियों में से कई 12 वर्ष से कम उम्र की थीं।

floods in Texas America News 06 July 25

केर काउंटी के शेरिफ लैरी एल लीथा ने कहा कि अधिकारी तब तक तलाशी अभियान जारी रखेंगे, जब तक हर एक व्यक्ति मिल नहीं जाता। अब तक 850 लोगों को बचाया जा चुका है। ट्रैविस काउंटी और टॉम ग्रीन काउंटी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लोगों की मौ*त की पुष्टि हुई है। इस सप्ताहांत तक कई जगहों पर अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी रहेगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन इस आपात स्थिति से निपटने के लिए स्था​नीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इस क्षेत्र में अभी और अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके कारण बाढ़ आने की भी आशंका है। राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने कहा है कि शनिवार को क्षेत्र में 2 से 5 इंच (5 से 12 से.मी.) बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 10 इंच तक बारिश हो सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !