अमेरिका: अमेरिका के टेक्सास में आई बाढ़ में मृ*तकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राज्य भर में कम से कम 107 लोगों की मौ*त हुई है और दर्जनों लोग लापता हैं। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने बताया कि काउंटी में 87 लोगों की मौ*त हुई है। इनमें 56 वयस्क और 31 बच्चे शामिल हैं। केर काउंटी सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, लेकिन टेक्सस की अन्य काउंटियों में भी मौ*तें हुई हैं, जिससे राज्य में कुल मौ*तों की संख्या कम से कम 107 हो गई है।
कुछ श*वों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। वहीं 19 वयस्कों और सात बच्चों के श*वों की पहचान अभी बाकी है। वहीं केर की केरविले पुलिस डिपार्टमेंट के जोनाथन लैंब ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से कुछ सड़कें बंद कर दी गई हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
