नई दिल्ली: गुरुग्राम के सेक्टर 56 थाना क्षेत्र के सेक्टर 57 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गो*ली मा*रकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पिता पर राधिका को गो*ली मा*रने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि राधिका एक टेनिस एकेडमी चलाती थीं, जिसे लेकर उनके पिता नाराज थे।
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप सिंह ने कहा कि बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर 56 थाने में एक निजी अस्पताल से हमें एक लड़की के बारे में सूचना मिली, जिसके बारे में कहा गया कि उसे गो*ली लगी है और वह मृ*त अवस्था में है। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से इस बारे में अस्पताल में जाकर पता किया गया तो पता चला कि यह 25 साल की राधिका नाम की लड़की थी।
संदीप सिंह ने कहा कि जब पुलिस ने घर जाकर पता किया तो पता चला कि लड़की टेनिस खिलाड़ी थी। पिता की ओर से उन्हें गो*लियां मारी गई हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। पूछताछ में उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
