कोटा: कोटा शहर के आवली इलाके में एक घर के अंदर 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप घुस गया। मिली जानकारी के अनुसार सांप कमरे की छत पर लगे सीमेंट के चद्दरों में बैठकर फुसकारी मा*र रहा था। घट के अंदर रहने वाले सभी लोग सांप को देख डर गए और मकान के बाहर निकल गए। इसके बाद सांप को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी गई। सुचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा।
स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि लाडपुरा रंगे फॉरेस्ट की बाउंड्री के बाहर आवली इलाके में नंद कंवर के मकान के अंदर सीमेंट के शेड में एक ब्लैक कोबरा सांप घुसा हुआ था। सांप को देखकर परिजन डरे हुए थे। हालांकि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था। डेढ़ घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
