Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैलियों एवं शिविरों का आयोजन

सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आमजन को बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य एवं मानव अधिकारों आदि के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर से जागरूकता रैली तथा रणथम्भौर सिद्धि विनायक रिसोर्ट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

Organizing awareness rallies and camps on World Population Day in sawai madhopur

 

 

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय सहित अधीनस्थ तालुकाओ खंडार, बौंली, बामनवास, गंगापुर सिटी पर स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में जागरूकता रैलियों एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों आदि पर भी विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम ने बताया कि आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में अधिकार मित्रों एवं पैनल अधिवक्ताओं द्वारा बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों जैसे गरीबी, अप*राधों में वृद्धि, संसाधनों की कमी तथा परिवार नियोजन से होने वाले व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी लाभों, आर्थिक, सामाजिक लाभों एवं लैंगिक समानता के तहत स्त्रियों एवं पुरुषों को समान अधिकार एवं समान अवसरों की उपलब्धता तथा गरीबी के कारणों जैसे लिंग, जाति के आधार पर भेदभाव, काम की उपलब्धता और वेतन में असमानता, गरीबों के दुष्प्रभावों जैसे भुखमरी, कुपोषण, अशिक्षा, उच्च मृ*त्यु दर, अप*राधों में वृद्धि तथा गरीबी को कम करने के उपायों, मातृ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों तथा शिक्षा का अधिकार, अभिव्यक्ति का अधिकार, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार जैसे मानवाधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। आयोजित जागरूकता रैलियों एवं शिविरों के माध्यम से लगभग 500-600 लोग लाभान्वित हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !