Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सवाई माधोपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का उनके घर के नजदीक ही त्वरित पारदर्शी एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरूवार को ग्राम पंचायत कुश्तला में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय गुरुवार को त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल आयोजित की जाती है, जिससे ग्रामीणजन अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष रख सकें।

 

 

Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram listen the problems of the villagers

 

 

उन्होंने कहा कि आमजन जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में उपस्थित रहकर उनके लंबित कार्यों का यथासंभव मौके पर ही समाधान करवाकर लाभ उठा सकते है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजन को लाभ प्रदान करने के निर्देश भी दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, नामांतरण, सरकारी हैण्डपंप को निजी उपयोग लेने, पेयजल आपूर्ति, कीचड़युक्त रास्तों की मरम्मत तथा बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई।

 

 

 

 

इस पर जिला कलक्टर ने प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, एसडीएम सवाई माधोपुर अनूप सिंह, तहसीलदार नीरू सिंह, सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीना, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग बीएस मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !