ओडिशा: ओडिशा में कॉलेज छात्रा की मौ*त के विरो*ध में पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) ने आठ घंटे बंद का आह्वान किया है। बंद का असर बालासोर में बुधवार की सुबह देखने को मिला है। यहाँ पर दुकानें, प्रतिष्ठान और बाजार बंद हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी बेहद कम गाड़ियां दिख रही हैं। हालांकि, एंबुलेंस और दूसरी आपातकालीन सेवा जारी हैं। बीजू जनता दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रद*र्शन और नारे*बाजी कर रहे हैं।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती छात्रा की मौ*त के बाद बीजू जनता दल बीजेपी को घेर रही है। छात्रा ने यौ*न उत्पी*ड़न से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने से शनिवार को आ*त्मह*त्या की कोशिश की थी। इसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती करवाया गया था। छात्रा ने ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में एक विभाग के विभागाध्यक्ष पर यौ*न उत्पी*ड़न का आरोप लगाया था।
सोमवार को पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष को गिर*फ्तार किया था। मामले में अभियुक्त विभागाध्यक्ष समीर साहू को भी गिर*फ्तार किया जा चुका है। छात्रा के परिवार का आरोप है कि बीते कई महीनों से उसके साथ यौ*न उ*त्पीड़न हो रहा था और उसने इसके खिलाफ कॉलेज प्रशासन से शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रा ने ऐसा कदम उठाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
