नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित कन्हैया लाल ह*त्याकां*ड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर म*र्डर’ की रिलीज पर रोक फिलहाल बरकरार रखी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले दिनों फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई 21 जुलाई तक टाल दी है।
No relief to the producer of ‘Udaipur Files’ from the Supreme Court
कोर्ट ने निर्माताओं से फिल्म के खिलाफ आपत्तियों पर सुनवाई के लिए केंद्र द्वारा नियुक्त समिति का फैसला आने तक इंतजार करने को कहा है। ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म के निर्माताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार फिल्म के निर्माताओं ने दलील दी थी कि ‘सेंसर बोर्ड’ (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) से प्रमाणन मिलने के बावजूद फिल्म की रिलीज रोक दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया