Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पटना के पारस अस्पताल में घुसकर कैदी को मा*री गो*ली

बिहार: बिहार की राजधानी पटना में स्थित पारस अस्पताल में अप*राधियों ने घुसकर एक इलाज करा रहे कैदी को गो*ली मा*र दी है। राजधानी पटना के राजा बाजार में पारस अस्पताल है और यह शहर के मुख्य अस्पतालों में से एक है। कैदी का नाम चंदन मिश्रा है, जो बक्सर जिले का निवासी है। उस पर केशरी नाम के व्यक्ति की ह*त्या का आरोप है। चंदन मिश्रा बेऊर जेल में बंद था और पैरोल पर अपना इलाज करा रहा था।

 

prisoner Paras Hospital Patna bihar news 17 july 2025

 

 

 

मामले को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

घटना स्थल पर मौजूद पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम से साफ होगा कि कितनी गो*लियां लगी है, लेकिन कई राउंड गो*लियां चली है। चंदन मिश्रा के विपक्षी गुट ने अस्पताल में घुसकर गो*लीबारी की है। पारस अस्पताल में अपने परिजन का इलाज करा रहे अमित कुमार ने बताया कि हम लोग अस्पताल के बाहर खड़े थे। तभी देखा कि कुछ लोग घुसे। बाद में हल्ला हुआ कि गो*ली चल गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद ही पुलिस और मीडिया वाले पहुँच गए।

 

 

 

 

मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि सरकारी अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को आईसीयू में घुसकर मा*री गो*ली। बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी? बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर पहले ही विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले ही पटना के प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की गांधी मैदान के पास स्थित उनके घर के गेट पर ही ह*त्या कर दी गई थी। इसके बाद पटना पुलिस पर भी सवाल उठे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !