नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा को केंद्र सरकार लगातार परेशान कर रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मेरे जीजा को पिछले दस सालों से सरकार लगातार परेशान कर रही है। अभी की चार्जशीट विच हंट (राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बदले की कार्रवाई) का हिस्सा है। राहुल गांधी ने कहा कि वो रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि वो फिर से दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उ*त्पीड़न का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि मुझे पता है कि वो सभी किसी भी प्रकार के उ*त्पीड़न का सामना करने के लिए साहसी हैं। उन्होंने भरोसा जताया है कि आखिरकार सत्य की जीत होगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ईडी ने हरियाण के शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
