Thursday , 23 April 2026
Breaking News

इंडिया गठबंधन की बैठक में तय हुआ संसद में विपक्षी दल उठाएंगे ये मुद्दे

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों ने संसद के मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर शनिवार शाम ऑनलाइन बैठक की है। बैठक के बाद कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने बताया है कि 24 दल इसमें शामिल हुए। है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि बैठक में देश से जुड़े उन विषयों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन्हें हम संसद सत्र के दौरान उठाएंगे।

opposition parties will raise these issues in Parliament monsoon session

सभी की सहमति के साथ इस बैठक में मुख्य रूप से आठ मुद्दे सामने आए हैं। पहलगाम ह*मला, ऑपरेशन सिंदूर, यु*द्धविराम और ट्रेड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोटबंदी, विदेश नीति का विषय, परिसीमन, देश में दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यक वर्गों पर अ*त्याचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला हुआ है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई नेता शामिल हुए। संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !