जापान: जापान की टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (टीईपीसीओ) ने बताया है कि फुकुशिमा दाइची और फुकुशिमा दाइनी न्यूक्लियर प्लांट के कामगारों को सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया है। साल 2011 में जापान में आए विनाशकारी 9.0 तीव्रता वाले भूकंप और सुनामी के बाद फ़ुकुशिमा दाइची प्लांट में बड़ा परमाणु हा*दसा हुआ था।
टीईपीसीओ ने कहा है कि प्लांट में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और सुनामी के जुड़ी चेतावनियों पर नजर रखी जा रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में टीईपीसीओ ने घोषणा की थी कि ईंधन के मलबे को पूरी तरह से हटाने में 12 से 15 साल की देरी हो सकती है, जिससे कि रेडिएशन लेवल को कम करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
