Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर सवाल उठाए

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं हाल ही में चुनाव प्रणाली को लेकर बात कर रहा हूं। मुझे 2014 से ही शक था कि इसमें कुछ गड़बड़ है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भी मुझे ऐसा ही शक हुआ था। राहुल का कहना है कि जब भी हमने इस बारे में बात की, लोगों ने कहा- सबूत कहां है? फिर महाराष्ट्र में कुछ हुआ।

 

Rahul Gandhi again raised questions on Election Commission

 

वहां लोकसभा में हम चुनाव जीते और सिर्फ 4 महीने बाद हम विधानसभा में बुरी तरह हार गए। तीन मजबूत पार्टियां अचानक खत्म हो गई। इसके बाद हमने चुनाव में गड़बड़ी को गंभीरता से खोजना शुरू किया। महाराष्ट्र में हमें सबूत मिले। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच एक करोड़ नए वोटर जुड़ गए और ज्यादातर वोट बीजेपी को गए। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के ऐसे ही गड़बड़ी वाले बयान को ‘भ्रामक, तथ्यहीन और ध*मकी’ भरा बताया था।

 

 

 

चुनाव आयोग ने एक्स पर लिखा था कि यह बहुत अजीब है कि वह बेतुके आरोप लगा रहे हैं और अब चुनाव आयोग और उसके कर्मचारियों को धम*काना भी शुरू कर दिया है। यह निंदनीय है। चुनाव आयोग ऐसे सभी गैर-जिम्मेदाराना बयानों को नजरअंदाज करता है और अपने सभी कर्मचारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करते रहने का अनुरोध करता है।

 

 

राहुल गांधी का दावा है कि उनके पास चुनाव में गड़बड़ी से संबंधित सबूत हैं। उन्होंने कहा कि जब हम यह आंकड़े जारी करेंगे, तो चुनाव प्रणाली में जो झटका लगेगा, वह आप देखेंगे। यह बिल्कुल परमाणु ब*म जैसा असर करेगा, क्योंकि सच्चाई यह है कि भारत की चुनाव प्रणाली पहले से ही खत्म हो चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !