उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली जिले के हेलंग में निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के बांध की जगह पर शनिवार को हुए भूस्खलन में आठ मजदूर घायल हो गए हैं। विष्णुगाड़ पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) करवा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के अनुसार हेलंग में हुई घटना के दौरान भूस्खलन की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि घटना में 8 व्यक्ति घायल हुए हैं। चार का टीएचडीसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन का इलाज पीपलकोटी के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक घायल को श्रीनगर रेफर किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
