Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को वोटर आईडी कार्ड के लिए जारी किया नोटिस

बिहार: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है और कहा है कि वो अपना ईपीआईसी (मतदाता फोटो पहचान पत्र) आयोग के पास जमा करें। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार चुनाव आयोग ने कहा है कि जांच के लिए उन्हें अपना कार्ड चुनाव आयोग को देना होगा क्योंकि ये कार्ड आधिकारिक तौर पर उन्हें जारी नहीं किया गया है।

Election Commission issued notice to Tejashwi Yadav for voter ID card

चुनाव आयोग का ये पत्र पटना जिला प्रशासन ने ट्वीट किया है जिसमें तेजस्वी यादव से कहा गया है कि जांच में यह पाया गया है कि आपका नाम मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है। इस पत्र में आगे लिखा गया है कि आपके प्रेस वार्ता में आपके अनुसार आपका EPIC नंबर कुछ और है। प्राथमिक जांच के अनुसार ये एपिक संख्या आधिकारिक रूप से आपकी प्रतीत नहीं होती। इसलिए आपसे अनुरोध है कि 2 अगस्त को आपके द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताए गए एपिक कार्ड का विवरण (कार्ड की मूल कॉपी के साथ) निर्वाचन अधिकारी को दे दें ताकि इसकी गहन जांच की जा सके।

इस ट्वीट को बिहार चुनाव अधिकारी ने रीट्वीट किया है। इससे पहले, तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया था कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का जो ड्राफ्ट जारी किया है उसमें उनका नाम नहीं है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना एपिक नंबर दिखाते हुए दावा किया कि उनके नंबर की जानकारी इस नई लिस्ट में नहीं है।

इसके बाद पटना जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर मतदाता सूची के पन्ने की दो तस्वीरें पोस्ट की और तेजस्वी यादव के दावे को खारिज किया। प्रशासन ने कहा कि पहले उनका नाम बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, मतदान केंद्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 पर दर्ज था, लेकिन इस नई सूची में उनका नाम बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, मतदान केंद्र संख्या 204, क्रम संख्या 416 में है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !