Thursday , 23 April 2026
Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के बाद जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक सफदरजंग में 13.1​ मिलीमीटर, पालम में 49.4 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 12.6 मिलीमीटर, आया नगर में 57.4 मिलीमीटर, प्रगति मैदान में 9.6 मिलीमीटर, पूसा में पांच मिलीमीटर, मयूर विहार में 17.5 मिलीमीटर, नजफगढ़ में 17 मिलीमीटर और जनकपुरी में 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Waterlogging after heavy rain in Delhi-NCR

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और पूर्वानुमान जताया है कि कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ और बारिश हो सकती है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा है कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस समय मौसम खराब है, लेकिन वायु सेवाएं अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि हवाई अड्डे तक जल्दी पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो सेवा सहित अन्य तरीकों का इस्तेमाल करें।विमानों की ताजा स्थिति के लिए अपनी विमानन सेवाओं से संपर्क करें। विमानन कंपनी इंडिगो ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि बारिश के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दिल्ली की सड़कों पर जाम की स्थिति देखी जा रही है। ऐसे में अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें और हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !