नई दिल्ली: जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की नई बेंच गुरुवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई करेगी। इस बेंच में जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया भी शामिल होंगे। इस मामले की सुनवाई पहले जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच कर रही थी।
इस बेंच ने 11 अगस्त को आदेश दिया था कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से सभी आवारा कुत्तों को हटाकर डॉग शेल्टर में रखा जाए और उन्हें वापस छोड़ने पर पूर्ण प्रति*बंध लगाया जाए। बेंच ने कहा था कि इस कार्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और बिना किसी समझौते के पूरा किया जाना चाहिए।
न्यायमूर्ति पारदीवाला की बेंच ने सोमवार को यह भी कहा था कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन इस प्रक्रिया में बाधा डालता है तो न्यायालय उनके खिलाफ अवमानना सहित कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके बाद आदेश के वि*रोध में पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने व्यापक प्रद*र्शन किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
