Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि यह स्थिति 21 अगस्त तक बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग आधे जिलों में कहीं रेड अलर्ट है तो कहीं ऑरेंज अलर्ट। मुख्यमंत्री फडणवीस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जहां-जहां नुकसान हो रहा है, वहां मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

 

Red and Orange alert issued in many districts of Maharashtra due to heavy rains

 

 

पड़ोसी राज्यों तेलंगाना और कर्नाटक के साथ भी बातचीत की गई है, ताकि वहां से डिस्चार्ज होने वाले पानी को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सके और बाढ़ की स्थिति पैदा न हो। मुख्यमंत्री फडणवीस का कहना है कि खास तौर से कोंकण क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। उनके अनुसार लगभग 4 लाख हेक्टेयर जमीन पर किसानों की बुवाई को नुकसान पहुंचा है और इसका आकलन कर उन्हें मदद दी जाएगी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि नांदेड़ के मुकर्रमाबाद में कल 206 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके कारण क्लाउडबर्स्ट जैसी स्थिति बनी और कई लोग फंस गए। अब तक 206 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और बाकी को भी निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ और सेना की टीमें वहां मौजूद हैं।

 

 

मुंबई में कैसे हैं हालात:

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई में भी बड़े पैमाने पर बारिश हुई है। पिछले आठ घंटों में 177 मिमी बारिश दर्ज की गई है और अगले 8 से 10 घंटों में और बारिश होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मुंबई में अगले दो-तीन दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हाईटाइड की चेतावनी को देखते हुए भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में अब तक 14 जगहों पर जलभराव हुआ, लेकिन 12 जगहों पर ट्रैफिक चालू है। केवल दो जगह ट्रैफिक बंद रहा। लोकल ट्रेन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद नहीं हुई हैं। ट्रेनें देरी से चल रही हैं, लेकिन यातायात जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !