Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 6 पुलिसकर्मियों को सीबीआई ने किया गिर*फ्तार

जम्मू कश्मीर: सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो अधिकारियों सहित 6 पुलिसकर्मियों को गिर*फ्तार किया है। इन पुलिसकर्मियों पर अपने एक साथी पुलिसकर्मी के उ*त्पीड़न का आरोप है। कुपवाड़ा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि सीबीआई ने बुधवार शाम को आरोपी पुलिसकर्मियों को गिर*फ्तार किया है। उन्होंने ये भी बताया कि गिर फ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में एक डीएसपी और इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इनके नाम डीएसपी अजाज अहमद नाइको, इंस्पेक्टर रियाज अहमद, जहांगीर अहमद, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद यूनिस और शाकिर अहमद हैं।

Jammu Kashmir Police CBI News 21 Aug 25

क्या है मामला?

यह मामला साल 2023 का है। गिर*फ्तार किए गए पुलिसकर्मियों पर अपने एक साथी खुर्शीद अहमद चौहान को कुपवाड़ा के जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर बुलाकर उ*त्पीड़न करने का आरोप है। खुर्शीद अहमद को छह दिनों तक हिरा*सत में रखा गया था। खुर्शीद अहमद की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया कि उस समय के एसपी ने उनके पति को डीएसपी के हवाले किया था, जिसके बाद उनका उत्पी*ड़न करके उन्हें अ*धमरा छोड़ दिया गया था।

साल 2023 में खुर्शीद अहमद चौहान बारामूला में तैनात थे। उन्हें नारकोटिक्स के एक मामले की जांच में हाजिर होने के लिए कहा गया था। उस समय पुलिस ने खुर्शीद अहमद के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया था। खुर्शीद अहमद ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने के लिए जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: 

21 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने खुर्शीद अहमद के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने का आदेश दिया था। वहीं आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देते हुए सीबीआई को इस मामले की जांच करने के लिए कहा था। कोर्ट ने खुर्शीद अहमद को पचास लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !