नई दिल्ली: शुक्रवार की सुबह एक युवक संसद परिसर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, युवक गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था, लेकिन सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
पुलिस ने जानकारी दी है कि युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रामा के रूप में हुई है जो मानसिक रूप से अस्थिर लगता है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सुबह 6:30 बजे की है। उस समय संसद का मानसून सत्र समाप्त हो चुका था और कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
