Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भोपाल में ढहाई गई विवादित ‘मछली परिवार’ की हवेली

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग 10 हजार वर्ग फुट से भी बड़ी हवेली को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया है। ये हवेली भोपाल के अहमद परिवार उर्फ मछली परिवार की है, जिनके सदस्यों पर रे*प, ड्र*ग त*स्करी और अ*वैध निर्माण के आरोप लगे हैं। मामला जुलाई महीने में शुरू हुआ, जब भोपाल पुलिस ने एक ड्र*ग रैके*ट को पकड़ा था और पुलिस के अनुसार इसी में पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मछली परिवार के सदस्यों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली थी।

Machli family Bhopal Madhya Pradesh News 22 Aug 25

बीबीसी से बात करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें ड्र*ग्स, ह*थियार समेत कुछ मामले रे*प और पॉक्सो एक्ट से भी संबंधित हैं। अब तक इसमें अहमद परिवार उर्फ मछली परिवार के लोगों समेत थाईलैंड की एक महिला और एक नाइजीरियन व्यक्ति को भी गिर*फ्तार किया गया है। इस मामले में अभी और जांच जारी है। मछली परिवार के शफीक मछली बीजेपी माइनॉरिटी फ्रंट के वरिष्ठ पदाधिकारी रह चुके हैं।

उनके बेटे यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली और भाई शाहवर अहमद उर्फ शाहवर मछली समेत अन्य को गिर*फ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि उन्हें यासीन के पास से पि*स्तौल, ए*मडी ड्र*ग्स, और कई मोबाइल फोन जब्त किए थे। अब तक इस मामले में जिला प्रशासन ने मछली परिवार के दो फार्महाउस, एक गोदाम, मदरसा, एक फैक्ट्री और एक बंगला समेत लगभग 100 करोड़ की संपत्तियों को जब्त या जमींदोज किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !