Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मां को दी गई गा*लियां देश की मां-बहन-बेटियों का अपमान: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की महिलाओं के लिए जीविका निधि सहकारी संघ की शुरुआत की। उन्होंने इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के कार्यक्रम में उनकी मां पर कथित टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है। इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ उसकी मैंने कभी कल्पना तक नहीं की थी। किसी बिहार के मेरे भाई-बहन ने कल्पना नहीं की होगी। हिंदुस्तान के किसी व्यक्ति ने कल्पना नहीं की होगी।

PM Narendra Modi reaction on his mother in the program of Congress and RJD in Bihar

उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी, कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गा*लियां दी गई। ये गा*लियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां, बहन, बेटी का अपमान है। मुझे पता है बिहार की हर मां, हर बेटी, हर भाई को ये देख सुनकर कितना बुरा लगा है। मैं जानता हूं इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आखिर मैं भी एक बेटा हूं, जब इतनी सारी माताएं-बहनें मेरे सामने हैं तो आज मेरा दुख मैं आपको साझा कर रहा हूं, ताकि आप माताओं, बहनों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं।

बीते हफ्ते बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के लिए कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगे थे। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि किसने बयान दिया, इसकी जांच-पड़ताल होनी चाहिए। कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर कोई अपशब्द बोला जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !