नेपाल: नेपाल ने सोशल मीडिया पर लगी रोक हटा दी है। यह कदम उन वि*रोध प्रद*र्शनों के बाद उठाया गया है, जिनमें 19 लोगों की मौ*त हो गई थी। रॉयटर्स को यह जानकारी मंगलवार को नेपाल की कैबिनेट के प्रवक्ता और संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने दी है।
गुरुंग ने रॉयटर्स को बताया कि नेपाल सरकार ने पिछले हफ्ते लगाए गए सोशल मीडिया बै*न को वापस ले लिया है। यह फैसला सोमवार को हुए प्रद*र्शनों के बाद लिया गया, जिनमें भ्रष्टाचार और बै*न के वि*रोध में प्रद*र्शन कर रहे 19 लोगों की मौ*त हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
सोशल मीडिया बहाल:
गुरुंग ने रॉयटर्स से कहा कि हमने सोशल मीडिया बै*न को हटा लिया है। अब ये चल रहे हैं। अपने बयान में गुरुंग ने कहा कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को सोशल मीडिया साइटों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया है।
सोमवार को इस बै*न के खिलाफ हजारों युवा सड़कों पर उ*तरे और काठमांडू के बीचोंबीच संसद के सामने बड़े पैमाने पर वि*रोध प्रद*र्शन किया। नेपाल ने हाल ही में फेसबुक और ‘एक्स’ समेत 26 सोशल मीडिया साइटों पर बै*न लगाने का आदेश दिया था। गुरूंग ने वि*रोध कर रहे युवाओं से अपना वि*रोध प्रद*र्शन बंद करने की अपील भी की है।
Tags facebook Hindi News India India News Instagram Latest News Latest News Updates Latest Updates Nepal Nepal News Sawai Madhopur App Social Media Top News Vikalp Times World World News X Youtube
Check Also
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील
नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …
E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट
नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …
NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
