Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाकों में रहने वाले 15 लाख लोग इस वजह से आए ख*तरे में

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया की एक क्लाइमेट रिपोर्ट में बताया गया है कि समुद्र के बढ़ते स्तर की वजह से तटीय इलाकों में रहने वाले करीब 15 लाख लोग साल 2050 तक खतरे में होंगे। ऑस्ट्रेलिया की पहली नेशनल क्लाइमेट रिस्क असेसमेंट में अनुमान लगाया गया है कि आने वाले सालों में बाढ़, चक्रवात, हीटवेव, सूखा और जंगल में आग जैसी जलवायु संबंधी आपदाएं ज्यादा होंगी और ये अधिक गंभीर होंगी।

coastal areas of Australia Climate news 15 Sept 2025

जलवायु परिवर्तन मंत्री क्रिस बोवेन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोग पहले से ही जलवायु परिवर्तन के असर को झेल रहे हैं, लेकिन यह बात बिल्कुल साफ है कि हम जितनी ज्यादा गर्मी को अभी रोक पाएंगे, आने वाली पीढ़ियां उतने ही बड़े संकट से बच सकेंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 1.5 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

अगर तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा तो सिडनी में हीटवेव से मौ*तें 400 फीसदी तक बढ़ सकती हैं और मेलबर्न में लगभग तीन गुना हो सकती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला कोई भी समुदाय जलवायु परिवर्तन के जोखिम से अछूता नहीं रहेगा। इसमें चेतावनी दी गई है कि हीटवेव से मौ*तों में बढ़ोतरी होगी, बाढ़ और आग से पानी की गुणवत्ता गिरेगी और संपत्तियों की कीमतें गिर सकती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !