Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दशहरा, दिवाली और छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

जयपुर: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। यह ट्रेनें जोधपुर से जयपुर होते हुए मऊ और गोरखपुर तक चलेंगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते रेलवे ने इन ट्रेनों को सितंबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के पहले सप्ताह तक चलाने का निर्णय लिया है।

 

Special trains will run on Dussehra, Diwali and Chhath

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के समय यूपी-बिहार रूट पर यात्रीभार सबसे ज्यादा होता है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है और कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। ऐसे में यात्रियों को सुविधा देने के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

जोधपुर–मऊ–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:

गाड़ी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 28 सितंबर से 30 नवंबर तक (कुल 10 फेरे) चलाई जाएगी। यह ट्रेन जोधपुर से हर रविवार शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 11 बजे जयपुर पहुंचेगी और 11:10 बजे जयपुर से रवाना होगी। ट्रेन सोमवार रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04824, मऊ–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 30 सितंबर से 2 दिसंबर तक (कुल 10 फेरे) चलाई जाएगी। यह ट्रेन मऊ से हर मंगलवार सुबह 4:00 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 2:50 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3:00 बजे रवाना होकर सुबह 8:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव पिपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर रहेगा।

इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

जोधपुर–गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:

गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, दो अक्टूबर से सत्ताईस नवंबर तक (कुल 9 फेरे) चलाई जाएगी। यह ट्रेन जोधपुर से हर गुरुवार शाम 4:15 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक (कुल 9 फेरे) चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से हर शुक्रवार रात 11:25 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रहेगा।

इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 2 जनरल और 2 गार्ड कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !