Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

आज से बरौनी-सोगरिया के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

कोटा: त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ‘बरौनी–सोगरिया’ के बीच आज से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों साइड 15-15 राउंड लगाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05211(बरौनी–सोगरिया) 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी।

 

Weekly train will run between Barauni-Sogaria from today Kota News

 

यह ट्रेन बरौनी स्टेशन से दोपहर 4:10 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन शाम 6:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05212 (सोगरिया–बरौनी) 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से शाम 7:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 11:45 बजे बरौनी पहुंचेगी।

 

 

 

इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर जंक्शन, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन, आगरा फोर्ट, बयाना जंक्शन, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !