Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अहमदाबाद विमान हा*दसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट ली*क होने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

ई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहमदाबाद विमान हा*दसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट के ली*क होने पर चिंता जताई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद मीडिया में ऐसे नैरेटिव बनाए गए थे कि यह हा*दसा पायलट की गलती की वजह से हुआ। लाइव लॉ के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पणी की है कि शुरुआती जांच रिपोर्ट का सिलेक्टिव और टुकड़ों में प्रकाशन ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ था। कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी होने तक गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है।

Supreme Court comments on initial investigation report of Ahmedabad plane crash

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच एयर इंडिया विमान हा*दसे की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग वाली एक जनहित याचिका की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह से जानकारी को समय से पहले जारी करना उचित नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि पायलटों और पीड़ितों के परिवारों ने उनसे संपर्क किया। शुरुआती रिपोर्ट में जो जानकारी दी गई, इन्होंने उस पर चिंता जताई। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था।

उन्होंने कहा कि जानकारी को टुकड़ों में ली*क करने के बजाय, जांच के तार्किक तौर पर निष्कर्ष तक पहुंचने तक गोपनीयता बनाए रखनी चाहिए थी। दरअसल, शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि विमान के क्रैश होने से पहले एक पायलट ने दूसरे से पूछा था कि उन्होंने ‘फ़्यूल स्विच क्यों बंद कर दिया’। जून महीने में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। इस हा*दसे में 260 लोगों की मौ*त हुई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !