चीन: चीन और हांगकांग में रगासा तूफान से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से अब तक 3 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। ग्वांगडोंग में रगासा के बुधवार को टकराने की आशंका है। वहीं, हांगकांग में रगासा की वजह से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हांगकांग ऑब्ज़र्वेटरी ने लेवल 8 तूफान की चेतावनी जारी की है, जो कि अधिकतम चेतावनी लेवल 10 से सिर्फ दो स्तर नीचे है।
इसका मतलब है कि 63 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक की औसत गति से हवाएं चलेंगी। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने कम से कम 10 शहरों में स्कूलों और कुछ कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया है। झुहाई शहर में लोग अपने घरों और दुकानों की खिड़कियों को बंद कर रहे हैं। रगासा तूफान, सोमवार को उत्तरी फिलीपींस के छोटे द्वीपों को पार कर चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
