Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आईसीसी ने रद्द की अमेरिका सदस्यता, बताई ये वजहें

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अमेरिका की सदस्यता रद्द कर दी है। आईसीसी ने कहा है कि उसने खिलाड़ियों की सुरक्षा और क्रिकेट को ओलंपिक में ले जाने के लिए यह कदम उठाया है। यह फैसला आईसीसी बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इसको लेकर आईसीसी ने मंगलवार को एक बयान जारी किया है। बयान में आईसीसी ने कहा कि पिछले एक साल में संगठन के कामकाज की गहन समीक्षा और संबंधित पक्षों के साथ व्यापक बातचीत के बाद, आज तत्काल प्रभाव से यूएसए क्रिकेट की सदस्यता निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

ICC cancels US membership

हालांकि, आईसीसी ने कहा कि उसकी प्राथमिकता रहेगी कि इस निलंबन से खिलाड़ियों और खेल पर कोई असर न पड़े। आईसीसी ने यह भी बताया कि अमेरिका की राष्ट्रीय टीमें आईसीसी इवेंट्स में हिस्सा लेती रहेंगी, जिसमें लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक गेम्स की तैयारियां भी शामिल हैं।

निलंबन की वजहों पर आईसीसी ने कहा कि यूएसए क्रिकेट ने सदस्य के तौर पर अपने दायित्वों का बार-बार और लगातार उल्लंघन किया है। इनमें प्रशासनिक ढांचा लागू करने में नाकामी, यूनाइटेड स्टेट्स ओलंपिक और पैरालंपिक कमेटी से नेशनल गवर्निंग बॉडी का दर्जा पाने की दिशा में कोई प्रगति न करना और ऐसे गंभीर कदम उठाना शामिल हैं, जिनसे अमेरिका और दुनियाभर में क्रिकेट की साख को नुकसान पहुंचा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !