नई दिल्ली: भारत के रक्षा शोध संस्थान डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) ने इंटरमीडिएट रेंज अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ी गई है। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि ‘नई पीढ़ी की यह मिसाइल 2 हजार किमी तक की दूरी तय कर सकती है और इसमें कई आधुनिक फीचर हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह पहली बार है कि इस तरह की लॉन्चिंग विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से की गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह सिस्टम रेल नेटवर्क पर किसी पूर्व तैयारी के बिना चल सकती है, जिससे इसे देश में कहीं भी तैनात किया जा सकता है और कम समय में लॉन्च किया जा सकता है। राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड, सशस्त्र बलों को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
