Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आर्यन खान की वेब सिरीज के खिलाफ पूर्व एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े ने किया मानहानि का मुकदमा

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सिरीज को लेकर पूर्व एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। समीर वानखेड़े ने यह मुकदमा अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य पक्षकारों के खिलाफ दायर किया गया है।

Former NCB officer Sameer Wankhede Aryan Khan web series news 26 Sept 25

वानखेड़े का आरोप है कि रेड चिलीज द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की गई वेब सिरीज ’बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि वाला कंटेंट प्रस्तुत किया है। इस याचिका में समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है, जिसे टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस वेब सिरीज में एक किरदार को दिखाया गया है जो एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े जैसा दिखता है और जो बॉलीवुड के लोगों के पीछे पड़ा रहता है।

इस किरदार की सोशल मीडिया पर सिरीज के रिलीज के बाद काफी चर्चा हो रही थी। गौरतलब है कि चार साल पहले दो अक्टूबर 2021 को समीर वानखेड़े ने एनसीबी टीम के साथ मुंबई के कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर छा*पेमारी कर आर्यन खान समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। उस समय वानखेड़े पर आरोप लगा था कि उन्होंने ड्र*ग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खाn को छोड़ने के बदले 25 करोड़ रुपए की रि*श्वत वसूलने की साजिश रची थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !