नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की है। ये 5.5 फीसदी पर बरकरार है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पॉलिसी कमेटी ने मिलकर तय किया कि रेपो रेट में बदलाव नहीं होगा और पॉलिसी “न्यूट्रल” रहेगी।
उन्होंने बताया कि जीएसटी दरें घटाने से लोगों का खर्च और विकास बढ़ सकता है। लेकिन टैरिफ की अनिश्चितता से अगले साल की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था धीमी हो सकती है। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई कॉमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
