नई दिल्ली: हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में ‘आई लव मोदी’ तो बोल सकते हैं, लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ नहीं बोल सकते। गुरुवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने यह बात कही। संभल मस्जिद मामले का जिक्र कर ओवैसी ने कहा कि अब तो हमारी मस्जिद को भी छीनना चाह रहे हैं।
हद तो ये हो गई है कि इस देश में ‘आई लव मोदी’ बोल सकते हैं, लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ नहीं बोल सकते। कहां लेकर जाएंगे इस मुल्क को आप? बीते दिनों उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर की वजह से विवा*द हुआ। यह विवाद देश के दूसरे राज्यों में भी दिखा।
इस बीच बरेली में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ प्रद*र्शन हिं*सक झ*ड़पों में बदल गया था। इस मामले में पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष और चर्चित इस्लामी विद्वान अहमद रजा खान के वंशज मौलाना तौकीर रजा खान समेत 50 से अधिक लोगों को गिर*फ्तार किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
