नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर ह*मले के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने सत्तारूढ़ दलों पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि ये जूता हमारे मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई साहब के ऊपर बस नहीं फेंका है या फेंकने की कोशिश की है। ये जूता हमारे संविधान के ऊपर फेंकने की कोशिश की गई है। संजय राउत ने सत्तारूढ़ पार्टियों का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में वही लोग हैं जो संविधान को मानने को तैयार नहीं है और ये उनके ही चेले-चपाटे हैं जो इस प्रकार से काम करते हैं। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बीआर गवई पर सोमवार को ह*मले की कोशिश हुई। यह ह*मला एक मामले की सुनवाई के दौरान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने इसकी निंदा की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
