नई दिल्ली: केमिस्ट्री क्षेत्र में मिलने वाले नोबेल पुरस्कार के विजेताओं का एलान कर दिया गया है। इसमें तीन नाम शामिल हैं। यह पुरस्कार सुसुमु कितागवा, रिचर्ड रॉब्सन और ओमर एम. याग़ी को दिया गया है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। उन्हें यह पुरस्कार मेटल–ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स के विकास के लिए दिया गया है।
इससे पहले मंगलवार को फिजिक्स क्षेत्र में यह पुरस्कार वैज्ञानिक जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट, जॉन मार्टिनिस को मिला है। वहीं फिजियोलॉजी और मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल कमेटी ने मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमॉन साकागुची को नोबेल पुरस्कार देने का एलान किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
