अमेरिका: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गजा में यु*द्धविराम और बं*धकों की रिहाई के लिए हुए समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मैं अमेरिका, कतर, मिस्र और तुर्की के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया। मैं सभी संबंधित पक्षों से अपील करता हूं कि वे समझौते की शर्तों का पूरी तरह पालन करें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने लिखा है कि सभी बं*धकों को सम्मानजनक तरीके से रिहा किया जाना चाहिए।
स्थायी यु*द्धविराम सुनिश्चित होना चाहिए। लड़ाई को हमेशा के लिए खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने गजा में तुरंत मानवीय सहायता दिए जाने की अपील करते हुए लिखा कि संयुक्त राष्ट्र इस समझौते को अमल में लाने में पूरी मदद करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इसराइल और हमास दोनों ने अमेरिका की गजा शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उनके अनुसार सभी बं*धकों को जल्द रिहा किया जाएगा और इसराइल अपनी सेना को तय की गई सीमा तक वापस बुलाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
