Friday , 24 July 2026
Breaking News

असम बीजेपी को बड़ा झटका, 4 बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन ने दिया इस्तीफा

असम: असम विधानसभा चुनावों से महज कुछ महीने पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 2016 में असम की सत्ता संभालने के बाद बीजेपी में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बड़े नेता ने पार्टी छोड़ी है। राजेन गोहेन ने इस्तीफा देते हुए पार्टी के नेतृत्व पर असम के ‘मूल निवासियों के साथ विश्वासघा*त’ करने का आरोप लगाए हैं।

Assam BJP suffers major setback as four-time MP and former Union Minister Rajen Gohain resigns

74 वर्षीय राजेन गोहेन असम प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रहने के साथ ही नगांव लोकसभा सीट से (1999 से 2019) चार बार सांसद रहे हैं। 2016 में अपने अंतिम सांसद कार्यकाल में राजेन गोहाईं को मोदी मंत्रिमंडल में रेल राज्य मंत्री बनाया गया था। बीजेपी के अन्य 17 नेताओं के साथ प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद राजेन गोहेन ने कहा कि हम इस पार्टी में उन लोगों के लिए शामिल नहीं हुए थे जो वर्तमान में सत्ता में बैठे हैं।

तीन दशकों से अधिक समय तक बीजेपी का हिस्सा रहे राजेन गोहाईं हाल के वर्षों में असम इकाई के भीतर पुराने नेताओं और कांग्रेस से बीजेपी में आए नए नेताओं के बीच आंतरिक दरार का सबसे प्रमुख चेहरा बनकर उभरे थे। दरअसल यह दरार हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद में उभर कर सामने आई है। साल 2015 में हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे और उस समय सरमा के साथ जो लोग पार्टी में आए इनमें अधिकतर लोग आज मंत्री और विधायक हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !