Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महिला ने नहर में लगाई छलांग, बचाने की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

कोटा: कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में कूदकर आ*त्मह*त्या करने मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार नहर में पानी कम होने के कारण वह डू*बने से बच गई। यह घटना 80 फीट रोड स्थित स्टील ब्रिज के पास हुई है। मौके से गुजर रहे डीएसपी मनीष शर्मा ने सड़क किनारे भीड़ देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रोकी। उन्होंने देखा कि लोग महिला को बचाने की बजाय वीडियो बना रहे थे। डीएसपी शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से बाहर निकाला।

 

Woman jumped into the canal, instead of saving her, people kept making videos in kota

 

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान हरमीत के रूप में हुई है, जो बजरंग नगर की निवासी है। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है, क्योंकि 20-25 फीट की ऊंचाई से कूदने के कारण उसे चोट लगने की आशंका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ने एक युवक को नहर में उतारा, जिसने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

 

तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डीएसपी मनीष शर्मा ने खुद रेस्क्यू की निगरानी की और महिला को एमबीएस अस्पताल भिजवाया। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से डिप्रेशन में दिखाई दे रही थी, हालांकि आ*त्मह*त्या के प्रयास का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !