Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बिहार चुनाव: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने ये लिस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसके अनुसार तेजस्वी यादव को एक बार फिर उनकी पुरानी सीट राघोपुर से उतारा गया है। यहां से वो इससे पहले दो बार, 2015 और 2020 में चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा बबलू कुशवाहा को कुरहनी, मधेपुरा से प्रोफेसर चंद्र शेखर, सिवान से अवध बिहारी चौधरी, छपरा से भोजपुरी फिल्मों के कलाकार खेसारी लाल और वैशाली से अजय कुशवाहा को उतारा गया है।

Bihar elections RJD releases list of 143 candidates

राजद की सूची में छह सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं। ये सीटें हैं- सिकंदरा, कहलगांव, सुल्तानगंज, लालगंज, वैशाली और वारिसलीगंज। इस बीच सोमवार को कांग्रेस ने भी 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, वहीं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने भी पांच प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की है।

बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच अब तक सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। महागठबंधन के दलों ने अपने स्तर पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव हैं। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान है। वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान है।

Bihar elections RJD releases list of 143 candidates

Bihar elections RJD releases list of 143 candidates

G3rlGgqWkAADngM

G3rlGgqWkAADngM

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !