पाकिस्तान: पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में टमाटर की कीमत 500 से 700 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। कराची और इस्लामाबाद की सब्जी मंडियों में काम करने वाले व्यापारियों के अनुसार रविवार रात कराची में टमाटर का थोक मूल्य 550 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि इस्लामाबाद में यह 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा। कराची और इस्लामाबाद में खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत 600 से 700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
व्यापारियों का कहना है कि टमाटर की कीमतों में तेजी के कई कारण हैं, जिनमें अफगानिस्तान और ईरान से आपूर्ति में रुकावट, बारिश और बाढ़ से फसल को हुआ नुकसान और बलूचिस्तान में कम खेती इनमें प्रमुख हैं। उनके अनुसार, पंजाब में बाढ़ के कारण अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं और फिलहाल इनके दामों में कमी की संभावना कम है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
