Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में लगी आग, 19 यात्रियों की मौ*त

हैदराबाद: हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस में आग लगने से 19 लोगों की मौ*त हो गई। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हा*दसा शुक्रवार तड़के कर्नूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुआ, जब बस में आग लगने के बाद वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हा*दसे के समय बस में लगभग 42 यात्री सवार थे। आशंका है कि मृ*तकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hyderabad-Bengaluru bus catches fire

बीबीसी तेलुगू की रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में यह आशंका जताई गई है कि एक बाइक बस से टकराकर उसके नीचे चली गई और फिर तेल टैंक से टकरा गई, जिससे आग लग गई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कर्नूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने हा*दसे की जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि आज सुबह तीन बजे एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें एक प्राइवेट बस की टक्कर बाइक से हो गई।

अभी तक दुर्घटनास्थल से 19 श*व बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने बस की खिड़कियां तोड़कर 19 लोगों की जा*न बचाई लेकिन बाकी 21 लोग उसमें फंस गए। इनमें से 19 के श*व बरामद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल दुर्घटना को लेकर एक्स पर लिखा है कि कर्नूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई भीषण बस आग की दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है।  इस हा*दसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !